
जम्मू-कश्मीर के महामहिम होगे मुख्य अतिथि, शब्द भेदी बाण का होगा प्रदर्शन

G R News
गाजीपुर। आर्य समाज द्वारा ऋषि दयानंद के 200 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल वैदिक महोत्सव तीसरे दिन के द्वितीय सत्र में राष्ट्र रक्षा सम्मेलन रखा गया । जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु रहे।
राष्ट्र रक्षा सम्मेलन में आए हुए मुजफ्फरनगर से वैदिक प्रवक्ता आचार्य योगेश भारद्वाज ने कहा कि हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वप्रथम वैदिक शिक्षा से स्वयं को आच्छादित करना होगा । तत्पश्चात दूसरे को भी यह ज्ञान देना होगा। राष्ट्र की रक्षा बिना त्याग के संभव नहीं है अतः हमें अपने बल का, धन का, ज्ञान का प्रयोग हमेशा समाज कल्याण के लिए करना चाहिए।
लखनऊ से आए हुए पंडित ने प्रकाश आर्य ने भजनों के माध्यम से राष्ट्र की रक्षा कैसे करें इस पर प्रकाश डाला।
देवरिया से आये हुई संगीताचार्या एवं प्रसिद्ध भजनोपदेशिका नयन श्री प्रज्ञा ने अपने सुमधुर देश भक्ति भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
मथुरा से आए हुए आचार्य सत्यपाल आर्य ने कहा कि हमें स्वामी श्रद्धानंद से यह प्रेरणा लेना चाहिए कि हम अपना निर्माण करके कैसे अपने राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु ने कहा कि पिछले 800 वर्षों की गुलामी ने हमें बर्बाद कर दिया। धन्य है यह भारत भूमि की ऋषि दयानंद जैसा राष्ट्र रक्षक ,धर्म रक्षक, समाज रक्षक महान विभूति इस धरा पर भेज दिया। जिन्होंने आर्य समाज जैसा संगठन खड़ा कर इस राष्ट्र की पराधीनता को स्वतंत्र करने की बीज तैयार की। उसे बी से एक दो नहीं सैकड़ो क्रांतिकारी पैदा हुए चाहे वह राम प्रसाद बिस्मिल रहे हो ,अशफ़ाकउल्ला खां रहे हो ,चंद्रशेखर आजाद रहे हो ,भगत सिंह रहे हो, लाला लाजपत राय”हो ,भगत सिंह रहे हो, लाला लाजपत राय रहे हो, महात्मा हंसराज ,स्वामी श्रद्धानंद और पंडित लेखराम ऐसे अनगिनत नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं जिसे ऋषि दयानंद सरस्वती के विचारों ने उत्पन्न किया। ऋषि के अहसानो को हम कभी अदा नहीं कर पाएंगे हां उनके बताए मार्ग पर हम चलकर इस राष्ट्र की रक्षा निश्चित रूप से कर लेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रमुख इतिहासकार विश्व मोहन राय ने किया तथा संचालन आर्य समाज के जिला प्रधान आदित्य प्रकाश आर्य एवं आर्य समाज की सूचना मंत्री संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत आर्य समाज के प्रधान दिलीप कुमार वर्मा, मंत्री धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, संजय वर्मा, रवि शर्मा, मनोज जायसवाल ,डॉ. गोविंद, संतोष कश्यप आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका की अध्यक्षय सरिता अग्रवाल एवं पूर्व जमानिया विधायक सुनीता सिंह रही। कार्यक्रम में जिले के सभी आर्य समाज के प्रमुखों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विशाल वैदिक महोत्सव का अंतिम दिन रविवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें 200 कुंडी यज्ञ का भी आयोजन है यह कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ होगा सायं काल 6:00 बजे तक लगातार चलता रहेगा जिसमें पंडित नाम प्रकाश आर्य द्वारा शब्द भेदी बाण का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कल के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा रहेंगे। इस कार्यक्रम मे विधुत कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय नारायण, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश, विनोद कुमार, शशांक शेखर, चन्द्र कुमार सहित सैकड़ो उपस्थित रहे।”

















