♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रीय किसान दिवस पर ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड ने लगाई अन्नदाता प्रदर्शनी।

G R News

देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह जी की जन्म जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह व मेला कार्यक्रम में ई अन्नदाता द्वारा अन्नदाता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड द्वारा किसानों के हित, कल्याण व विकास कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी जनपद के दूर दराज से आये किसानों को दी गई। प्रदर्शनी में बैनर, हैंडबिल और स्लाइड के माध्यम से किसानों के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम ई अन्नदाता सम्मानित पहचान अभियान, ई अन्नदाता जैविक, प्राकृतिक व श्रीअन्न (मिलेट्स) संवर्धन अभियान, अन्नदाता आश्रित बेरोजगारी उन्नमुलन अभियान, ई अन्नदाता गरीबी उन्नमूलन अभियान, ई अन्नदाता गौरवान्वित अनुभूति अभियान 2047, उद्यम भारत अभियान, ई अन्नदाता मंडी अभियान, ई अन्नदाता कैंटीन, घर का अधिकार, उद्यमिनी अभियान सहित अन्य सभी अभियानों को जानकारी ई अन्नदाता के कर्मचारियों द्वारा किसानों को दी गई। कार्यक्रम में दूर दूर से आये किसानों ने इन अभियानों की खूब सराहना की। इन किसानों में बहुत सी महिला किसान, स्वयं सहायता समूह और एफपीओ भी आएँ थे जिन्होंने ई अन्नदाता के अभियानों और कार्यक्रमों को बखूबी जाना समझा और कृषक हित में चल रही सभी योजनाओं को किसानों के लिए बहुत लाभदायी और आवश्यक बताया साथ ही अधिक से अधिक किसानों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया। ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड की निदेशक पूजा राय जी ने बताया कि ई अन्नदाता विगत पांच वर्षों से किसानों व उनके परिवारजनों के कल्याण और विकास के लिए पूरे राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है। ई अन्नदाता अपने कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से किसानों के हितार्थ कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि इन अभियानों के द्वारा हमारा प्रयास है कि हम आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक किसानों को स्वयं के किसान होने पर गौरव की अनुभूति हो सके। प्रदर्शनी कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार जी ने कहा कि प्रदर्शनी में आए सभी किसानों, महिला किसानों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और सभी प्रतिभागियों को ई अन्नदाता के अभियानों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई व सभी को नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ कैलेंडर उपहार स्वरूप दिया गया। ई अन्नदाता टीम द्वारा लगाया गया सेल्फी प्वाइंट “मैं हूं अन्नदाता” सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से प्रिया राय, आरती सिंह, इशरत जहां, नेहा यादव, आंचल श्रीवास्तव, कविता मौर्या, जय पांडेय, सुमित कुमार, क्षितिज कुमार आदि सहयोगी रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]