“पूर्वोत्तर रेलवे का गाजीपुरवासियों को बड़ा तोहफा, अब गाजीपुर से चलेगी दशकों से औड़िहार से जौनपुर तक चलने वाली ट्रेन”

GR News
” वाराणसी। गाजीपुर-जौनपुर रेलखंड पर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दे दिया है। रेलवे ने औड़िहार से जौनपुर तक के लिए चलाई जा रही डेमू रेल का विस्तार करते हुए उसे मेमू बनाने का निर्णय लिया है और उसकी दूरी में भी परिवर्तन किया है। दशकों से पैसेंजर ट्रेन व वर्तमान में डेमू के रूप में औड़िहार जंक्शन से ही चलाई जाने वाली इस ट्रेन को अब गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा। जिसके बाद गाजीपुर व औड़िहार के बीच की 35 किमी के बीच के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। अब तक 05133/05134 व 05143/05144 औड़िहार-जौनपुर-औड़िहार विशेष गाड़ी को अब 10 दिसंबर से मेमू के रूप में चलाया जाएगा। ट्रेन के नंबर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस दौरान 10 दिसंबर से 05133 गाजीपुर सिटी-जौनपुर मेमू विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से सुबह 06.20 बजे प्रस्थान करेगी। आंकुशपुर से 06.30 बजे, सहेड़ी से 06.36 बजे, नन्दगंज से 06.43 बजे, बासूचक से 06.50 बजे, तरांव से 06.56 बजे, सैदपुर भितरी से 07.04 बजे, औड़िहार से 07.40 बजे, फरिदहां से 07.50 बजे, दुधौड़ा से 07.57 बजे, डोभी से 08.07 बजे, केराकत से 08.16 बजे, गंगौली से 08.24 बजे, मुफ्तीगंज से 08.35 बजे तथा यादवेन्द्रनगर से 08.45 बजे छूटकर 9 बजे जौनपुर पहुंचेगी। उसी दिन वापसी में 05134 जौनपुर-गाजीपुर सिटी मेमू विशेष गाड़ी सुबह 9ः25 से जौनपुर से प्रस्थान कर यादवेन्द्रनगर से 09.35 बजे, मुफ्तीगंज से 09.45 बजे, गंगौली से 09.54 बजे, केराकत से 10.02 बजे, डोभी से 10.11 बजे, दुधौड़ा से 10.21 बजे, फरिदहां से 10.29 बजे, औड़िहार से 10.50 बजे, सैदपुर भितरी से 11.00 बजे, तरांव से 11.08 बजे, बासूचक से 11.13 बजे, नन्दगंज से 11.20 बजे, सहेड़ी से 11.27 बजे तथा आंकुशपुर से 11.35 बजे छूटकर सुबह 11ः50 पर गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।







