भारत रत्न राष्ट्रपति स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद की 138वी जयंती पर, 94 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र मौली मिश्रका हुआ सम्मान

भभुआ कैमूर 3 दिसंबर 2023 ।अधिवक्ता दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर के वरीय अधिवक्ता चंद्रमौली मिश्रा को उनके आवास भभुआ वार्ड नंबर 12 में आवास पर जाकर जिलाअधिवक्ता संघ कैमूर भभुआ के पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पांडे ने उनके 60 बरस वकालत पूरे होने पर उनको बुके एवं अंग बस्तर देकर सम्मानित किया पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पांडेय ने बताया कि चंद्रमौली मिश्रा हमारे बार के बड़ी अधिवक्ता है तथा सन 1963 से सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर मैं वकालत चालू किया और सन 1969 में विधायक भी रह चुके हैं आज 3 दिसंबर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व भारत पर से सम्मानित की जयंती है उनके उनके 138वीं जयंती पर संघ के बड़ी अधिवक्ता चंदौली मिश्रा को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया संघ के बड़ी अधिवक्ता 94 वर्षीय अधिवक्ता चंद्रमौली मिश्रा ने कहा कि आज अधिवक्ता दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ कैमूर के पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पाण्डेय के द्वारा हमारे आवास पर आकर हमको सम्मानित किया गया है आज के युवाओं में जो देखने को मिल रहा है बहुत ही सराहनीय कार्य है और इसके पूर्व में सन 2019 में भी जिलाअधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर हमारे 50 वर्ष वकालत पूरे होने के बाद सम्मानित किया गया था मुझे बहुत ही खुशी है और बहुत हर्ष हो रहा है कि हमारे संघ के अधिवक्ता मंटू पांडे के द्वारा यह कार्य जो किया जा रहा है बहुत ही सराहनीय है








