♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पुलिसकर्मियों के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष ने एसपी को दिया पत्रक, लगाया दुर्व्यवहार व तोड़फोड़ का आरोप

ग़ाज़ीपुर। सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में एसपी से मिला और भड़सर चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मियों की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि जंगीपुर विधानसभा के सचिव बसंत उर्फ गोपाल यादव के शहाबुद्दीनपुर बिरनो स्थित घर में घुसकर पुलिस ने बीती रात दुर्व्यवहार के साथ ही तोड़फोड़ आदि की है। कहा कि भाजपा नेताओं के ईशारे पर पुलिस की ये कार्रवाई जुल्म व ज्यादती की पराकाष्ठा है। कहा कि रात में नाहक बिना किसी आधार के गोपाल यादव के घर में घुसकर दुर्व्यवहार करना, खिड़की, दरवाजे आदि तोड़ने की पुलिस की इस कार्रवाई को किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। कहा कि गोपाल यादव पार्टी के कार्यकर्ता और सम्मानित पदाधिकारी हैं। उन पर किसी भी संगीन धारा में न तो मुकदमा दर्ज है और न ही वह आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसके बावजूद उन पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना और जिला बदर की कार्रवाई करना, एक प्रताड़ित करने वाला काम है। उन्होंने गोपाल यादव से जांच कर गुंडा एक्ट के मुकदमे को वापस लेने और जिला बदर की कार्रवाई को खत्म करने की मांग करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि कार्रवाई नहीं होती है तो सपा प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, निजामुद्दीन खान, दिनेश यादव, सत्येन्द्र यादव, अनिल यादव, हरिवंश यादव आदि रहे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]