♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा संरक्षण गृहों का किया गया निरीक्षण

गाजीपुर 24 नवम्बर, आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित की गयी समिति के अध्यक्ष, श्री राकेश कुमार.टप्प्, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय, कक्ष सं0-1, गाजीपुर एवं सदस्य श्री विजय कुमार-प्टए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया गया। स्व0 शिवपूजन पाठक बालगृह ;बालिकाद्ध रस्तीपुर, सैदपुर, गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। संस्था में आवासित बालिकाओं की संख्या उपस्थिति पंजिका दिनांक 24.11.2023 के अनुसार उपस्थित रही। समिति द्वारा आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण का समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।
राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का निरीक्षण किया गया किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका दिनांक 24.11.2023 के अनुसार उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। मुख्य द्वार एवं परामर्श कक्ष में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए समिति द्वारा प्रभारी सेंटर मैंनेजर को निर्देशित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]