परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

ग़ाज़ीपुर। पीजी कॉलेज छात्रसंघ प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने के साथ ही संभावित परीक्षा तिथि को एक माह के लिए आगे बढ़ाने संबंधित कुलपति के नाम संबोधित पत्रक की एक प्रति महाविद्यालय प्राचार्य के अनुपस्थित में प्रभारी प्रोफेसर बद्रीनाथ सिंह को सौंपा। छात्रों ने परीक्षा फार्म भरने में हो रही समस्याओं सम्बंधित पत्रक कि एक-एक प्रति माननीय कुलाधिपति/ महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को डाक के माध्यम से भी भेजा है। बता दें कि विश्वविद्यालय परीक्षा फार्म भरने कि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी हजारों छात्र-छात्रायें परीक्षा फार्म भरने से वंचित हो गए है







