♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लाख दीपकों से रामनगरी अयोध्या के 51 घाट रोशनी से हुए सराबोर, सीएम योगी ने किया राज्याभिषेक

लखनऊ। लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति के महापर्व दीपोत्सव पर आज 24 लाख दीपकों से राम नगरी के 51 घाट रोशनी से सराबोर हो रहा है। इन्हें सज्जित करने के अभियान में 25 हजार स्वयंसेवक तीन दिन तक पूर्ण मनोयोग से संलग्न रहे। अभियान की पूर्णाहुति शनिवार को दीपों के प्रज्वलन से हुआ। मनोहारी रामनगरी के सातवें मनोरम दीपोत्सव में कला, संस्कृति व अध्यात्म के रंग बिखरे नजर आए। अध्यात्म की नगरी में उल्लास का घट छलकता रहा। आस्था की अविरल धारा पूरे दिन प्रवाहित होती रही। सुबह झांकियों से शुरू हुआ उल्लास का प्रवाह देर रात लेजर शो तक जारी रहा। अयोध्या दीपोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और राम मंदिर में रामलला का विराजमान होना ही रामराज्य की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि इस महान कार्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में पूरा कर दिखाया है। दीपोत्सव-2023 के अंतर्गत अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के स्वरूपों का पूजन, आरती एवं प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]