
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पीएचडी करने वाली नजमा बनी पहली मुस्लिम महिला

वाराणसी (ब्यूरो) : देश के यश्वश्वि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति जीवन और उनके संघर्ष से प्रभावित होकर वाराणसी की नजमा परवीन ने प्रधानमंत्री पर पीएचडी कर देश की पहली मुस्लिम महिला बनी हैं।इनके इस शोध कार्य से शिक्षा जगत में खूब सराहना भी हो रही है।नजमा परवीन का मानना है कि आज के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती विश्व के लोकप्रिय नेताओं में की जाती है।देश दुनिया में लोगों द्वारा उनके प्रति अलग-अलग तरीके से अपनी भावनाओं को दर्शाते हुए सम्मान व्यक्त किया जाता है। इसमें अनेक लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। नजमा प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक जीवन और उनके संघर्ष के दौर से काफी प्रभावित हैं।
2014 में शुरू करके 2023 नवंबर में हुआ शोध पूरा नजमा परवीन ने कहा कि – हमने अपना शोध अध्ययन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 2014 में शुरू किया था. राजनीतिक विज्ञान विषय के अंतर्गत हमारा टॉपिक ‘नरेंद्र मोदी का राजनीतिक नेतृत्व – एक विश्लेषणात्मक अध्ययन ( 2014 के लोकसभा में चुनाव के विशेष संदर्भ में )’ था , जिसे 2014 में शुरू करके 1 नवंबर 2023 को पूरा किया. यह शोध कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरा हुआ. इसमें प्रमुख तौर पर पांच अध्याय हैं। इन अध्यायों में कांग्रेस की सत्ता और वंशवाद से मुक्ति, प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक जीवन, गुजरात में उनका बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य, विपक्ष द्वारा आरोप और आलोचनाओं का दौर, जनता और मीडिया का सहयोग।इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मुस्लिम समाज का नजरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन बेहद प्रभावित करने वाला लगा
प्रधानमंत्री मोदी पर ही टॉपिक” चुनने के बारे में नजमा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन हमें बेहद प्रभावित करने वाला लगा।इसके अलावा वह बीते 70 से 75 सालों में एक ऐसे राजनेता लगे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उनके ऊपर कई आरोप लगे एक विशेष धर्म के लोगों के खिलाफ होने का भी उन पर आरोप लगाया गया लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए बिना भेदभाव के सभी वर्ग जाति और धर्म के लोगों का विकास किया. और इसी दौर में चुनौतियों का सामना करते हुए वह भारत के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी बने।
प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए आदर्श हैं प्रधानमंत्री पर पीएचडी से कही विपक्ष के निशाने के सवाल पर नजमा ने कहा कि – पॉलिटिकल साइंस विषय होने के नाते मुझे एक राजनेता को शोध अध्ययन के तौर पर चुनना ही था और इसलिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना। इस बात का हमें बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि इससे मेरी आलोचना होती है या मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी के निशाने पर होती हूँ। प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए आदर्श हैं और मैं मानती हूं कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर होगा।















