
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई कर्मचारियों को सुरक्षा ,एकता अखंडता की शपथ

गाजीपुर 31 अक्टूबर*राष्ट्रीय एकता दिवस* के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता,अखंडता तथा सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई तथा इसे सुनिश्चित करने के लिए देश के नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए भी इन्हें प्रेरित किया गया। इससे पूर्व महोदय द्वारा देश के प्रथम गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री द्वारा देश के एकीकरण में किए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ग्रामीण सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थें।
*मीडिया सेल*
*गाजीपुर*







