बिहार स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में सदस्य पद के प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता मंटू पांडे ने किया नामांकन दाखिल

पटना 17 अक्टूबर। बिहार स्टेट बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी मंटू पांडे ने सदस्य बार काउंसिल के चुनाव 2023 चुनाव में बिहार स्टेट बार काउंसिल भवन पटना में दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।इस अवसर पर पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पांडेय ने कहा कि दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को समय 12:30 बजे दिन में अपने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया । प्रत्याशी मंटू पांडे ने बताया कि बिहार स्टेट बार काउंसिल में कुल 25 सदस्यो का पद है बिहार स्टेट बार काउंसिल के लिए मतदान 11 दिसंबर 2023 को होगा और मतगणना बिहार स्टेट बर काउंसिल भवन पटना में 21 दिसंबर 2023 से चालू होगा ।मतदान हर जिलाअधिवक्ता संघ भवन एवं अनुमंडल अधिवक्ता संघ भवन में होगा। प्रत्याशी मंटू पांडे ने आगे कहा कि बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद का मैं चुनाव जो लड़ रहा हूं वह अधिवक्ताओं की समस्याओं के निदान, बिहार के अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम वेलफेयर ट्रस्ट से चिकित्सा सहायता की राशि बढ़ाने, अधिवक्ता की मृत्यु पर 10 लाख रुपया वेलफेयर एक्ट से दिलवाने ,अधिवक्ता की हत्या पर 20 लाख रुपया बिहार वेलफेयर ट्रस्ट से आर्थिक सहयोग दिलवाने के लिए मैं प्रयास करूंगा ।बिहार स्टेट बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी मंटू पांडे ने अपना नॉमिनेशन पत्र 2 सेट मे भरकर दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ संघ के पूर्व महासचिव ओम प्रकाश पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार उपाध्याय ,विद्या कुमार पांडे , पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार मिश्रा ,पटना हाई कोर्ट की उपाध्यक्षा छाया मिश्रा उपस्थित रही।

















