♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य- प्रांत प्रचारक

रामानंद मिश्रा ब्यूरो इंचार्ज मऊ की रिपोर्ट

मऊ। भारत राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए समाज के बीच रहकर समाज के योगदान से निरंतर कार्य करने के लिए कृत संकल्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक ही लक्ष्य है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक आजीवन राष्ट्र हित व राष्ट्र सेवा के लिए चित्र संकल्पित होता है ऐसे में इस पुनीत कार्य के लिए हम सबको का लगना एक सुंदर सुयोग होता है। उपरोक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार की शाम को उद्घाटन करते प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुभाष जी ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा। जनपद के बडराव ब्लाक अंतर्गत एचएमपीजी कॉलेज में आयोजित इस साथ दिवस की प्रशिक्षण शिविर में मऊ जनपद के 150 से अधिक स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, किसान, पत्रकार, चिकित्सक व समाज के अन्य वर्गों के लोग शामिल हैं। प्रशिक्षण सिविर के उद्घाटन सत्र में गोरक्ष प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी का जीवन परिचय देते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिला प्रचारक राममोहन जी ने बताया कि यह शिक्षार्थी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए हैं। जो भारत राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रशिक्षण के उपरांत समाज के बीच रहकर संघ के कार्य को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग में छात्रों को संघ के मूल अवधारणाओं, शिक्षा के महत्व, राष्ट्रीय संगठन और राष्ट्रीय एकता के विषयों पर ज्ञान प्राप्त कराया जाता है।

“जिला प्रचारक राममोहन जी ने बताया कि यह शिक्षार्थी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए हैं। जो भारत राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रशिक्षण के उपरांत समाज के बीच रहकर संघ के कार्य को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग में छात्रों को संघ के मूल अवधारणाओं, शिक्षा के महत्व, राष्ट्रीय संगठन और राष्ट्रीय एकता के विषयों पर ज्ञान प्राप्त कराया जाता है। इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य छात्रों को संघ के सिद्धांतों और मूल्यों के साथ परिचित कराना होता है। इस अवसर पर जिलाकार्यवाह विनोद जी, सह जिला कार्यवाह वीरेंद्र जी, शारीरिक प्रमुख आनंद जी, नगर प्रचारक आर्यम जी और रामकुंवर जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]