♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव दीपेंद्र कुमार गुप्ता ने किया, जिला जेल का निरीक्षण

गाजीपुर 02सितम्बर, 2023 (सू0वि0) – माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 01.09.2023 को जिला कारागार, गाजीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के पूर्णकालिक सचिव, श्री दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया।
बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 956 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 829 पुरूष, 44 महिला के साथ 08 बच्चा निरूद्ध है व 83 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, बैगन) तथा शाम का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल सब्जी (आलू, सोयाबड़ी)।
सचिव महोदय द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव महोदय ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल श्री रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
……………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]