♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कायस्थ समाज की भूमिका विषयक संगोष्ठी संपन्न संदीप श्रीवास्तव का हुआ सम्मान

गाजीपुर20 अगस्त l अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे नियाजी मुहल्ले में स्थित रविप्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव के आवास पर सम्मान समारोह एवं “वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कायस्थ समाज की भूमिका ” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

इस समारोह में नवनिर्वाचित सभासद संदीप श्रीवास्तव जी को महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री अरूण सहाय ने माल्यार्पण कर तथा अंगम् वस्त्रम् एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर इस समारोह में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित सभासद को बधाई देते हुए कहा कि बार बार इनके सभासद निर्वाचित होने से कायस्थ समाज गौरवान्वित हुआ है ।

 

उन्होंने कहा कि कायस्थ महासभा अपने समाज की उभरती प्रतिभाओं का हौंसला अफजाई करने एवं उनका उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उनका सम्मान करती रही है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों और अपनी प्रतिभाओं का सम्मान नहीं करता उस समाज का वजूद स्वत: समाप्त हो जाता है।

उन्होंने समाज के युवाओं से अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए राजनीति मे सक्रिय होने का भी आह्वान किया और कहा कि विकास की कुंजी सत्ता के हाथो में होती है । बिना सत्ता में भागीदारी के समाज का विकास संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के गलियारों में हमारा दखल कम हुआ है जिसकी वजह से हम लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। उन्होंने समय के साथ समाज के लोगों को बदलने की हिदायत देते हुए कहा कि लीक का फकीर बनने की जरूरत नहीं है ।

“उन्होंने कहा कि जो समाज बदली हुई परिस्थितियों और समय के हिसाब से फैसला नहीं लेता है वह लगातार पिछड़ता ही चला जाता है , उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में राजनीति छोटी हुई है और जाति बड़ी। ऐसे दौर में हम सब को संगठित होकर अपने सियासी मुकाम को पुनः हासिल करने की जरूरत है और उसके लिए अपना नेतृत्व पैदा करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि अब अपने समाज के उत्थान के बारे में सोचने की जरूरत है। राष्ट्र का निर्माण करते करते हम मिट गये ,हमें कुछ भी हासिल नहीं हुआ और जिनका राष्ट्र निर्माण में कोई योगदान नहीं था वह आज सत्ता की मलाई काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो समाज आज एकजुट होकर फैसला ले रही है वह प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम के अंत में सभासद संदीप श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के बताए रास्ते पर चलकर जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये निरन्तर आगे बढ़ते रहने की जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सेन्ट्रल बार संघ के महामंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव परमानन्द श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,आशुतोष श्रीवास्तव,विधान परिषद सदस्य माननीय आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव,संजय बजाज, डॉ सुधीर श्रीवास्तव,मोहन लाल श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर,अजय कुमार श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, कमल प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट,अजय कुमार श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, राजेश, आदि उपस्थित थे।इस समारोह का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया ।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]