♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गोविन्द अग्रवाल व शीर्ष दीप जौनपुर में रक्तदाता सम्मान से सम्मानित

गोविन्द अग्रवाल व शीर्ष दीप जौनपुर में रक्तदाता सम्मान से सम्मानित जौनपुर 9 अगस्त महिला विकास कल्याण समिति ठाकुरबाड़ी द्वारा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से गत दिवस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर / संगोष्ठी एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगराऊ, जौनपुर में किया गया l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर हिमा बिंदु नायक (महासचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि अर्चना ओझा एस.डी.एम बदलापुर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर किया l
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 20 रक्त दाताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्तिपत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से वाराणसी से प्रदीप इसरानी, सत्य प्रकाश आर्य, राजेश कुमार गुप्ता, नीरज पारिख, रोहित साहनी, मिर्जापुर से अभिषेक साहू, कृष्णानन्द हैहरवंशी, भदोही से सर्वेश शुक्ला, लखनऊ से राजीव गोयल, अयोध्या से आकाश गुप्ता , रेनुकूट दिलीप कुमार दुबे, वंदना दुबे, अम्बेडकर नगर से सूरज गुप्ता, एवं गाजीपुर से जीवन रक्षक फाउंडेशन के सदस्य गोविन्द अग्रवाल को 5 बार रक्तदान एवं संस्था के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा को 33 बार रक्तदान करने व रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले शीर्ष दीप शर्मा को बीते 26 फरवरी को करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व 27 फरवरी को हरियाणा के एडीजीपी वी० कामाराजा ने सम्मानित किया था तथा 11 मार्च को राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम को एसीएमओ डॉ. डीके सिंह, महेंद्र शुक्ला जिला पोषण अधिकारी सुल्तानपुर, डॉ डीपी सिंह आजमगढ़, अमन कुमार सिंह ने संबोधित किया l कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अजय तिवारी एवं दिलीप कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया l संस्था के सहयोग से हस्तशिल्पियों द्वारा बनाए गए समान की प्रदर्शनी को मुख्य अतिथि ने सराहा l इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हिमाबिंदु नायक एवं एसडीएम बदलापुर द्वारा पौधारोपण भी किया गया l शिविर में करीब 21 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया जिनको प्रस्स्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया l सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बिहार से आए मशहूर यू ट्युब कलाकार रौनक रतन, रत्नेश रतन एवं लक्ष्मी ने देशभक्ति (भारत का रहने वाला हूं) और (रक्तदान से बढ़कर इस दुनिया में कोई दान नहीं) जैसे बहुत ही मार्मिक एवं जोशीले गीत गाकर पूरे कार्यक्रम में जोश भर दिया l बच्चों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा एक संक्षिप्त प्रश्नोत्तरी सत्र भी रखा गया जिसमे सही उत्तर देने वालों को प्रोत्साहित करते हुए मेडल दिया गया l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]