यशस्वी साहित्यकार एवं स्वतंत्र सेनानी की जन्मभूमि चुनार की धरती पर कुशल प्रशासक जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल जी का हुआ सम्मान

चुनार मिर्जापुर वरिष्ठ एवं यशस्वी पत्रकार पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव ओझा ने योगीराज भर्तृहरि, संत कासिम सुलेमानी की तपोभूमि, स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कालजयी यशस्वी साहित्यकार पत्रकार पांडे बेचन शर्मा उग्र की जन्मभूमि चुनार की धरती पर कुशल प्रशासक जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल जी के कुशल नेतृत्व मे संपन्न चुनार महोत्सव के सारस्वत यज्ञ के लिए आज दैनिक देश पथ परिवार की तरफ से जिलाधिकारी आवास पर अभिनंदन पत्र,शाल, स्मृति चिह्न एवं वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर माननीया जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल जी को सम्मानित करने,औद्योगिक पुरातात्विक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चुनार के प्रागैतिहासिक दुर्ग एवं पतित पावनी जीवनदायिनी मां गंगा की गोद में चुनार महोत्सव के ऐतिहासिक सारस्वत यज्ञ की परिकल्पना के लिए उनके वैदुष्य, उनके रचनात्मक चिंतन के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल जी से चुनार दुर्ग के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम मे चुनार के यशस्वी पत्रकार, साहित्यकार पांडे बेचन शर्मा उग्र के अमूल्य योगदान,पर्यटन की दृष्टि से दुर्ग के संरक्षण ,संतोषी माता मंदिर साईड से चुनार दुर्ग के बंद प्रवेश द्वार को पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से खुला रखने, फव्वारा तिराहा से गंगा पुल तक की क्षतिग्रस्त सड़क का जीर्णोद्धार कराने, उस्मानपुर विद्युत उपकेंद्र चुनार पर स्थायी जेई की नियुक्ति सुनिश्चित कराने के पर्यटक हित, जनहित के मुद्दों पर विस्तार से वार्ता हुई। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल जी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मेरे साथ कहानी संग्रह साम्राज्ञी और काव्य संग्रह ये तुम्हारा शहर है की लेखिका सारिका चौरसिया भी मौजूद थीं।
राजीव कुमार ओझा
सलाहकार संपादक
दैनिक देश पथ लखनऊ
















