♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्‍त के अध्‍यक्षता में विद्युत विभाग की बैठक सम्‍पन्‍न, कार्यदायी संस्‍था मोंटीकार्लो को दी गयी चेतावनी

गाजीपुर। रीवेम्ड डिस्ट्रीब्यूशन रिफार्म  स्कीम (आर0डी0एस0एस0) के अन्तर्गत ऊर्जा क्षेत्र के सभी केन्द्रीय योजनाओ की समीक्षा बैठक सांसद बलिया/गाजीपुर वीरेन्द्र सिंह मस्त की अध्यक्षता एवं जनपद के जनप्र्रतिनिधियो, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी एवं विद्युत विभाग के समस्त अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था मोंटीकार्लाे के मैनेजर व सुपरवाइजर उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। बैठक में आर0डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने से सम्बन्धित क्षेत्रों के अन्तर्गत विद्युत सम्बन्धी समस्या से अवगत कराया तथा कार्य को ससमय पूर्व करने हेतु निर्देशित किया गया। आर०डी०एस०एस० योजना के नोडल अधिशासी अभियन्ता सैदपुर द्वारा जनपद में होने वाले विकास कार्यों के बारे में समिति को विस्तृत में अवगत कराया गया। आर०डी०एस०एस० योजना के प्रथम फेज में समस्त जर्जर एल०टी० तारों को बदलकर ए०बी० कण्डक्टर तथा 11 के0वी0 व 33 के0वी0 कण्डक्टर को बदलकर नये तार लगाये जाने हैं। लम्बे स्पैन के बीच में पोल लगाकर तार को टाईट किया जाना है, जिससे दुर्घटना की सम्भावना को समाप्त किया जा सके। आर०डी०एस०एस० योजनान्तर्गत प्रथम फेज का कार्य दिसम्बर 2024 से पूर्व सम्पन्न किया जाना है। वर्तमान प्रगति अपेक्षित न होने के कारण मॉटीकार्लाे को चेतावनी देते हुए ससमय कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। यह योजना शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य लाइन लॉस को कम करते हुए सम्मानित उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत”आपूर्ति में बाधक बने जर्जर तारो का सर्वेे करते हुए तारो को बदला जाये तथा जहां-जहां ओवर लोड की वजह से ट्रांस्फार्मर खराब हो रहे है वहां क्षमता बढाते हुए निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की जाये। जनपद में ऐसे इंटिरियल स्थानो जहां पर विद्युतीकरण नही हुआ उन स्थानो का मा0 जनप्रतिनिधियों से सम्वाद स्थापित कर प्रथामिकता के तौर पर सर्वे कराकर विद्युतिकरण कराया जाये। उन्होने कहा कि मा0 प्रतिनिधि शासन का हिस्सा होते है चाहे वे किसी भी पार्टी के क्यो न हो। इनसे सम्वाद स्थापित करते हुए आपको कार्य करने की जरूरत है। उन्होने जनपद में विद्युतीकरण का कार्य रही कार्यदायी संस्था मोन्टी कार्लो के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाया एवं मुख्य विकास अधिकारी को  निर्देश दिया कि यदि कार्य दायी संस्था द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करते हुए वर्क डिवीजन किया जाये। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, विधायक जखनियां बेदी राम, विधायक मो0बाद प्रतिनिधि शिवगतुल्लाह अंसारी, विधायक सदर जैकिशन साहू, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, ब्लाक प्रमुख भांवरकोल आनन्द राय, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]