मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव में डबल मर्डर से सनसनी, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

“गाजीपुर । मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव में आज डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी।दो किशोर जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बतायी जा रही है दोनों की चाकू मारकर निर्ममता से हत्या कर दी गयी है।मृतक विकास उर्फ इंद्रजीत बिंद इसी गांव के ग्राम प्रधान रामलाल बिंद का पुत्र है जबकि दूसरा मृतक सुनील बिंद भी ग्राम प्रधान का रिश्तेदार है और वो यहां आया हुआ था।दोनों कल देर रात शौच के लिये निकले थे तभी तीन लोगों ने चाकू से उनपर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गयी।ग्राम प्रधान ने गांव के ही एक युवक और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।एसपी ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है और हत्या के बारे में कुछ जानकारी मिली है और जानकारी जुटायी जा रही है।”








