मृतक पत्रकार कामेश्वर पाल के परिजनों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 500000 रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाया पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव ओझा ने

चुनार मिर्जापुर 18 जून संभवत यह प्रदेश की पहली घटना है कि किसी पत्रकार को इतनी शीघ्रता से मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 500000 की आर्थिक सहायता मृतक परिवार को प्राप्त हुई इसका सारा श्रेय पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष समीक्षक संपादक वरिष्ठ पत्रकार राजीव ओझा जी को जाता है क्योंकि मृतक पत्रकार की पत्नी श्रीमती कौशल्या को ₹500000 की सहायता राशि उन्होंने दिलवाया है पत्रकार कामेश्वर पाल पूर्व में पूर्वांचल प्रेस क्लब संस्था से जुड़े थे हालांकि बाद में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़ गए थे कामेश्वर पाल की सड़क दुर्घटना मे 18 नवंबर 2022 को दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। कामेश्वर पाल किन वजहों से पूर्वांचल प्रेस क्लब से अलग होकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मे गए यह बात श्री ओझा जीने न जानने कीकोशिश की न कामेश्वर ने कभी बताया।
किंतु जैसे ही उसमें कामेश्वर पार की दुर्घटना में दर्दनाक मौत की खबर श्री राजीव ओझा जी को प्राप्त हुई श्री राजीव ओझा ने दिवंगत पत्रकार कामेश्वर पाल की मृत्यु के बाद अपनी जिम्मेदारी का निर्बहन करते हुए उपजिलाधिकारी श्री नीरज पटेल जी से निवेदन किया कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की पात्रता का परीक्षण करा कर दिवंगत कामेश्वर पाल के परिवार की सहायता सुनिश्चित कराएं।श्री पटेल ने पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव ओझा के निवेदन का संज्ञान लिया।सारी औपचारिकताएं पूर्ण करा कर श्री पटेल ने आवेदन अग्रसारित कराया। राजीव ओझा के पत्रकारों की हितों के प्रति समर्पण के परिणाम स्वरूप
कामेश्वर पाल की विधवा श्रीमती कौशिल्या देवी के खाते मे पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता भेज दी गई कामेश्वर पाल के पुत्र शशिकांत ने भी टेलीफोन पर पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव ओझा को अवगत कराया कि पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो गई है।
श्री राजीव ओझा ने उपजिलाधिकारी श्री नीरज पटेल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है कि उप जिलाधिकारी श्री पटेल ने सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की और मृत पत्रकार कामेश्वर पाल के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव ओझा जी के मानसिक संवेदना भरे कार्य पर उन्हें बधाई देते हुए मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी वेद प्रकाश श्रीवास्तव पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राजीव ओझा एवं एसडीएम श्री नीरज पटेल को इस मान तब कार्य के लिए साधुवाद देते कहा की इस घटना ने साबित कर दिया उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल प्रेस क्लब जैसा संगठन कोई नहीं है जो अपने पत्रकारों के हितों के बारे में सोचे दर्जनभर से अधिक पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश में कार्यरत है जिनमें से कुछ एक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करने तक अपना फर्ज समझा किंतु किंतु श्री राजीव ओझा जी ने कामेश्वर पाल को आर्थिक सहायता दिलाने का कार्य किया यही नहीं पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव ओझा जी प्रदेश की महामहिम राज्यपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं शासन के सचिव अधिकारियों के स्तर पर पर पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दे को उठाते हैं और वार्ता भी करते हैं















