भांवरकोल पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर 7 मई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 04.06.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 88/23 धारा 380,457 भादवि में नामित अभियुक्त दिनेश कुशवाहा पुत्र स्व0 लालबचन कुशवाहा निवासी ग्राम मिर्जाबाद थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को आज दिनांक 06.06.2023 को उ0नि0 श्री विकास सिंह द्वारा मय हमराह द्वारा अभियुक्त दिनेश कुशवाहा पुत्र स्व0 लालबचन कुशवाहा निवासी ग्राम मिर्जाबाद थाना भाँवरकोल को तेतरिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया एंव अभियुक्त द्वारा अपने घर से चोरी समान एक अदद हार मोती व नग से बना हुआ, दो अदद पीली धातु के कान का झाला,एक अदद अंगूठी सफेद धातु की,दो अदद पायल सफेद धातु की,दो अदद बाल्टी,चीनी,दाल,चावल ,एक अदद सिलेंडर,एक अदद बैग,स्टील का एक अदद जग ,एक अदद कढ़ाही सफेद धातु,दो अदद बड़ी रिंच ,एक अदद हथौड़ा की बरामदग किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।








