
पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन ,थाना दूल्हपुर के थानाध्यक्ष कार्यालय का हुआ सौंदर्यीकरण

गाजीपुर 6 मार्च 2023 पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दुल्लहपुर पर थानाध्यक्ष कक्ष के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। गत 5 मार्च उद्घाटन के समय उपस्थित क्षेत्र के लोगों से यह अपील की गई कि क्षेत्र मे होने वाले किसी भी अवैध गतिविधि व अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी दें जिससे अपराधों को नियंत्रित करने में आसानी होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर,क्षेत्राधिकारी भुडकूड़ा, थानाध्यक्ष दुल्लहपुर तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद थे।
















