♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बजट पूरी तरह जन विरोधी और विकास की दिशा के विपरीत- उ0प्र0 कांग्रेस

*योगी सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश बजट पूरी तरह निराशावादी, खोखला और प्रदेश की जनता के साथ छलावा- बृजलाल खाबरी*

*बजट पूरी तरह गांव, किसान, युवा, महिला, बेरोजगार, मध्यम वर्ग के हितों के विपरीत- बृजलाल खाबरी

*योगी सरकार का बजट मात्र कागजी बजट है, पूर्व में किये गये एक भी वादे पूरे करने की कार्ययोजना स्पष्ट नहीं- बृजलाल खाबरी*

*मूल भूत सुविधाओं का अभाव, शिक्षा, चिकित्सा की उपलब्धता के बारे में कोई ठोस उपाय नहीं- कांग्रेस*

*लखनऊ, जीआर न्यूज़ 22 फरवरी, 2023।*

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने आज विधानसभा में प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश किये गये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार का यह बजट पूरी तरह निराशावादी, खोखला और प्रदेश की जनता के साथ छलावा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि बजट में किसी भी कार्ययोजना को पूरा करने और पूर्व में किये गये किसी भी वादे को पूरा करने की कोई भी कार्ययोजना स्पष्ट नहीं है। बजट पूरी तरह खेत खलिहान, किसान, महिलाओं, युवाओं को निराश करने वाला है। विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उद्योग धन्धे स्थापित करने, बिजली उपलब्ध कराने की बात नहीं है उद्योग धन्धे के लिए सबसे जरूरी बिजली है और बिजली समस्या प्रदेश में भीषण है। पूर्व में जो बजट योगी सरकार ने पेश किया था उसका पूरा बजट नहीं खर्च पायी है इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में विकास की ओर प्रदेश सरकार कितना गंभीर है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के जरिए बजट में व्यवस्था कर गरीब, मजदूर, पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था और समुचित चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की थी जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है जो बहुत ही दुःखद है।
श्री खाबरी ने कहा कि खाद्य वस्तुएं, दूध, दही, आदि मंहगे हो गये हैं और आम आदमी की पहुंच से बाहर है, जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। शिक्षा, चिकित्सा की बेहतरी के लिए कोई उपाय नहीं है। गरीब, मध्यम वर्ग के लिए यह बजट सिर्फ धोखा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]