
प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कर्मचारियों संग जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि, स्मृति में रखा 2 मिनट का मौन

Report- Vedprakash Srivastava
गाज़ीपुर। शासन से प्राप्त गाइड लाईन के अनुसार भारत के स्वतन्त्रता संग्राम मे अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति मे 30 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 11.00 बजे 2 मिनट का मौन रखने के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस क्रम में आज जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट न्यायालय कक्ष में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार , ई डी एम0 विनय सिह सहित समस्त कलेक्ट्रेट कमचारियों ने भारत के अमर शहीदो, स्वन्तत्रता संग्राम सेनानियों जिन्होने अपने प्राणो की आहूति दी थी की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर उन्हे सच्ची श्रद्धांज्लि दी गयी।







