
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में किया गया पैदल गस्त ।*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
➡️आगामी त्योहारों दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द, सकुशल एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने तथा आम जनमानस व व्यापारियों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज गाजीपुर पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई । *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय* गाजीपुर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।
यह पैदल गश्त/रूट मार्च थाना कोतवाली क्षेत्र के मुख्य और व्यस्ततम व्यापारिक मार्ग *लंका मैदान से लंका बस स्टैंड होते हुए विश्वेश्वगंज* तक की गई ।
➡️ इसी क्रम में महोदय द्वारा लंका मैदान में लगने वाली पटाखों की दुकान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
➡️महोदय द्वारा मुख्य चौराहों पर लगे कैमरों तथा दुकानदारों के निजी सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति को परखा और सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें हमेशा एक्टिव रखने की अपील की ।
➡️त्योहारों की खरीदारी के चलते मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए कोतवाली पुलिस और यातायात कर्मियों को सुव्यवस्थित पार्किंग व सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








