
*बृहद विधिक सेवा एवम सहायता शिविर एक नवंबर 2026 कोआयोजित*

*GRNews Network youtube News Chainal* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 21 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)- माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ०प्र० के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 21.10.2026 को अपराह्न 01ः30 बजे जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में दिनांक 01.11.2026 को आयोजित होने वाली मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा षिविर के संबंध में एक आवष्यक बैठक षक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, गाजीपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है। बलराम दास, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि दिनांक 01 नवम्बर, 2026 को आयोजित होने वाली मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा षिविर में जनपद गाजीपुर के समस्त सरकारी विभागों द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में कैम्प लगाया जायेगा, जिसमें सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेगें। शासन स्तर पर जितनी भी कल्याणकारी योजनायें वर्तमान में चल रही हैं, उन सभी का लाभ आमजन तक पहुँच सके इसका प्रयास किया जा रहा है। बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का लाभ उठाने का अनुरोध करते हुए यह बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं, निर्बल/निर्धन, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन आदि के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं से आम जन मानस को लाभांवित करना है। विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बंध में किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा होने की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी, गाजीपुर व मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।








