
*धर्मो रक्षति रक्षितः दशहरा पर शस्त्रपूजन*

GRNews Network & youtube News Chainal* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। विजया दशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ अपने स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सम्पूर्ण भारत में एक साथ करता है। इसी क्रम में जनपद में बस्तीवार व खण्डवार शस्त्रपूजन व पदसंचलन आयोजित किया गया। इसकी जानकारी देते हुए प्रचार प्रमुख प्रभात ने बताया कि बिरनो खण्ड के गन्नापुर में रामलीला मैदान स्थित दुर्गा मंदिर पर भगवान श्रीराम व संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार व सदाशिव राव गोलवरकर गुरू जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। सभी स्वयंसेवको को लाल तिलक लगाकर शस्त्र का विधित रक्षासूत्र बांध रोरी चन्दन लगाकर पूजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार ने संघ के स्थापना व हिन्दू समाज को संगठित करने पर बल दिया और धर्मो रक्षति रक्षितः के महत्व पर प्रकाश डाला धर्म और बताया कि धर्म उसी की रक्षा करता है जो धर्म की रक्षा करता है, कतर्व्य, सत्यनिष्ठा व न्याय के राह पर चल कर ही धर्म का पालन किया जा सकता है। संघ के छः पर्वो व छः सरकार्यवाह पर विस्तृत जानकारी दी। खण्ड कार्यवाह अश्वनी ने गीत गाया व खण्ड व्यवस्था प्रमुख महेन्द्र ने प्रार्थना की,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धमेन्द्र पाण्डेय ने सभी आये आगन्तुको का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम मे नगर क्षेत्र के वरूण शाखा क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर पर शस्त्रपूजन किया गया। जिसमे विभाग संम्पर्क प्रमुख अशोक व मुख्य शिक्षक कृपाशंकर ने कार्यक्रम का आयोजन किया। शिवाजी शाखा पर संयुक्त रूप से शस्त्रपूजन सरस्वती शिशु मंदिर रायगज में किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता नगर प्रचारक विक्रम ने उदबोधन करते हुए शस्त्र पूजन किया। वही पथसंचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम माधव सीनियर सेकेेण्डरी स्कूल प्रकाश नगर मंे आयोजित किया गया जिसमें विभाग सेवा प्रमुख नीरज ने उदबोधन किया। इसी क्रम में धारानगर, रेवतीपुर, भदौरा, जमानियां, भावंरकोल, कासिमाबाद, मरदह, बाराचवंर आदि स्थानो पर शस्त्रपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ं








