पुलिस की मौजूदगी में मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ

G R News Network editor in chief Ved prakash Srivastava
जमानियां (गाजीपुर) : बलुआ घाट स्थित श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट को अनुमति मिलने के बाद रविवार को रामलीला को ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने मुकुट पूजन कर रामलीला की शुरुआत विधि विधान से शुरुवात की। रामलीला के प्रथम दिन कलाकारों द्वारा नारद मोह से लेकर रावण जन्म तक की विभिन्न धार्मिक लीलाओं का भावपूर्ण एवं मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से पौराणिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान उपस्थित दर्शकों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ लीलाओं का आनंद लिया।तहसील प्रशासन के बिना अनुमति के रामलीला की तैयारी करने के आरोप में शनिवार देर रात ट्रस्ट के रहते बनाई गई नई रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद वर्मा समेत चार लोग गोविंद चौबे, नारायण दास चौरसिया और मुन्ना गुप्ता को जेल भेज दिया था।
बलुआ घाट पर रामलीला कराने को लेकर ट्रस्ट के रहते दूसरे पक्ष द्वारा नई समांतर समिति बनाकर रामलीला कराने का दावा पेश किया जा रहा था।तहसील प्रशासन ने बैठक कर दोनों पक्षों से वार्ता कर ट्रस्ट को रामलीला कराने की अनुमती दी थी।अनुमति नहीं मिलने से नाराज नई समिति के सदस्यों ने शनिवार शाम बलुआ घाट पर हवन-पूजन शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह व नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और उन्हें समझाया कि ट्रस्ट को रामलीला कराने की अनुमति मिली है मंच को खाली कर दे लेकिन इसके बाद भी बात नहीं मानने पर पुलिस ने मंच से चार लोगों को पकड़कर कोतवाली ले गयी और शनिवार की रात शांति भंग में चालान कर दी।एसडीएम ने चार लोगों को जेल भेज दिया। तनाव की को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है और बलुआ घाट पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस रामलीला मंचन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है।कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया की रामलीला के आयोजन को लेकर पुलिस बल की तैनात है।अतरिक्त पुलिस बल भी मंगाया गया है।







