
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन गाजीपुर में मृतक उ0नि0 राजबली यादव को दी गयी नम आँखों से श्रद्धांजलि

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।थाना शादियाबाद में तैनात उ0नि0 स्व0 राजबली यादव, जो मूल रुप से जनपद गोरखपुर के निवासी थे। *कल दिनांक 20.09.2026* को *हार्ट अटैक (दिल का दौरा )* आने के कारण उन्हे वर्धन हॉस्पिटल, वाराणसी ले जाया गया। जहां पर ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी । *आज दिनांक 21.09.2026* को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के पश्चात् शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन गाजीपुर में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक जनपद गाजीपुर सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास हेतु रवाना किया गया ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







