♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर की जर्जर सड़कों से जनता त्रस्त, भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ घोड़ा-गाड़ी पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ता*

*GRNews Network YouTube news chainal*editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर ।शहर की बदहाल और जर्जर सड़कों के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से घोड़ा-गाड़ी पर सवार होकर पूरे शहर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय राजदेपुर से घोड़ा-गाड़ी पर सवार होकर नवाबगंज, नखास, मिश्रबाजार, लंका होते हुए कचहरी पहुंचे, जहां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार के कारण गाजीपुर शहर की सड़कें विगत कई वर्षों से लगातार बदहाल होती जा रही हैं। करोड़ों रुपये के विकास और सड़क निर्माण के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शहर की अधिकांश सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर पालिका में सड़क निर्माण एवं मरम्मत के नाम पर होने वाले खर्च की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि जनता के टैक्स का पैसा खर्च होने के बावजूद शहर की सड़कें आज भी बदहाली की शिकार हैं।

शहर की जर्जर सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों समेत सवारियों से भरे ई-रिक्शा गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जबकि मोटरसाइकिल सवार भी आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खराब सड़कों पर लगातार हिचकोले खाते हुए यात्रा करने के कारण लोगों को कमर दर्द और सर्वाइकल जैसी शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा गाजीपुर शहर की सड़कें प्रदेश की सबसे खराब सड़कों में शामिल होती जा रही हैं। नगर पालिका प्रशासन केवल विकास के दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता गड्ढों में चलने को मजबूर है। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का पैसा आखिर कहां खर्च हो रहा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। भ्रष्टाचार और लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सभी जर्जर सड़कों को तत्काल गड्ढामुक्त कराकर उनका निर्माण कराया जाए।

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने संयुक्त रूप से कहा “नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्ट कार्यशैली ने गाजीपुर शहर की जनता का जीवन नारकीय बना दिया है। सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर हर वर्ष बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद सड़कें कुछ ही समय में टूट जाती हैं या गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि नगर पालिका द्वारा कराए गए सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की जांच कराई जाए और दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हो।”

पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडेय सिंह एवं सेवा दल जिला अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा “भाजपा सरकार और नगर पालिका प्रशासन के विकास के दावे गाजीपुर की सड़कें देखकर पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। जनता टैक्स दे रही है, सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन जनता को चलने लायक सड़क तक नहीं मिल रही है। यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि जनता के साथ विश्वासघात है। नगर पालिका प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि जिला प्रशासन ने शीघ्र ही गाजीपुर शहर की इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर बड़े और व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और नगर पालिका की होगी।”

कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि गाजीपुर शहर की सभी जर्जर सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरवाया जाए, सड़कों का गुणवत्तापूर्ण और स्थायी निर्माण कराया जाए तथा नगर पालिका द्वारा सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर कराए गए कार्यों की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ,बटुक नारायण मिश्रा, अजय कुमार श्रीवास्तव ,ज्ञान प्रकाश सिंह ,राजीव सिंह, राजेश गुप्ता ,सदानंद गुप्ता , चंद्रिका सिंह , राम नगीना पांडे जी ,राशिद भाई ,रईस अहमद ,कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश यादव , आलोक यादव , जेपी पांडे, संजय साहू, कमला यादव , रमेश चंद्र गुप्ता , ताहिर अब्बासी ,राफे भाई ,संजय सिंह एवं शहर की सम्मानित जनता उपस्थित रही

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]