
*तीन दिन से लापता सेवराई निवासी 50 वर्षीय हैदर अली का शव मिला, जांच में जुटी गहमर पुलिस।*

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
(गाजीपुर ) : तहसील के गहमर कोतवाली अन्तर्गत भदौरा ब्लॉक मुख्यालय के सामने रविवार को नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी 50 वर्षीय हैदर अली पुत्र स्व. अजीज मियां के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह भदौरा ब्लॉक मुख्यालय के सामने नहर में एक व्यक्ति को औंधे मुंह पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक शव है। वही नहर किनारे मृतक का चप्पल और गमछी भी पड़ा हुआ था। नहर की मेड पर इनका एक झोला था जिसमे कुछ घरेलू और खाने पीने के समान भी बरामद हुए। इसके बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी पहचान सुनिश्चित की। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे नौशाद ने मृतक की पहचान अपने पिता गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी हैदर अली के तौर पर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पुत्र नौशाद ने बताया कि हैदर अली पिछले तीन दिनों से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी। वही ग्रामीणों का कहना है कि नहर की मेड पर बैठ कर शराबियों के द्वारा शराब पीते है। जिससे आये दिन दुर्घटनाए होते रहती है। इस घटना को लेकर दो घटनाएं हो चुकी है। जिसमे नहर की मेड पर बैठने के दौरान अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से दो लोगो की मौत हो चुकी है।
गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।








