
कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, प्रयागराज के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति

*GRNews Network &YouTube news chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर ।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक बुधवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी जनआंदोलनों तथा प्रयागराज में 8 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव फसाहत हुसैन बाबू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा, “देश का छात्र और युवा आज सबसे अधिक उपेक्षित है। शिक्षा महंगी होती जा रही है, प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन सरकार जवाबदेही से बच रही है। राहुल गांधी लगातार युवाओं की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रयागराज का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम युवाओं के भविष्य की लड़ाई का नया अध्याय साबित होगा। हाल के उपचुनावों में भाजपा के मजबूत माने जाने वाले क्षेत्रों में मिली हार इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता अब अहंकार, झूठे प्रचार और जनविरोधी नीतियों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दे रही है।”
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा, “भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार के बजाय केवल वादे दिए हैं। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा का निजीकरण और लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। हाल के उपचुनावों के परिणाम बता रहे हैं कि जनता अब भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।”
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने संयुक्त रूप से कहा कि “जिस सरकार को युवाओं के भविष्य की चिंता करनी चाहिए, वह केवल प्रचार और राजनीतिक प्रबंधन में व्यस्त है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कॉलेज-कॉलेज जाकर छात्रों को जागरूक करेगा और उन्हें बताएगा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज़ बुलंद करना ही बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है।”
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा, “उपचुनावों में भाजपा के गढ़ में मिली हार जनता के बढ़ते आक्रोश का संदेश है। देश का युवा अब झूठे नारों से नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की बात करने वालों के साथ खड़ा हो रहा है। राहुल गांधी ने युवाओं के संघर्ष को राष्ट्रीय आंदोलन का स्वर दिया है। प्रयागराज का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अन्याय, बेरोजगारी और शिक्षा मंत्री जज व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ युवाओं की बुलंद आवाज़ बनेगा।”
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से प्रयागराज कार्यक्रम में गाज़ीपुर से अधिकतम छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार देश के विभिन्न हिस्सों में जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपना संदेश दे रही है, उसी प्रकार युवाओं की एकजुट आवाज़ आने वाले समय में देश की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली कुसुम तिवारी मंसुर जैदी राजेश विश्वकर्मा महबूब निशा धर्मेंद्र कुमार प्रकाश राय उषा चतुर्वेदी राम नगीना पांडे राजेश गुप्ता सतीश उपाध्याय मोहम्मद राशिद नसीम अख्तर कुंदन खरवार शंभू कुशवाहा कृष्णानंद तिवारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव राघवेंद्र चतुर्वेदी ओमप्रकाश पांडे चंद्रशेखर आर्य अरविंद कुमार जेपी पांडे शैला अंसारी तसव्वर अंसारी ओम प्रकाश पासवान अरविंद कुमार सुंदरलाल जायसवाल सत्येंद्र यादव मोहम्मद हनीफ मंसूरीआदि लोग उपस्थित रहे।








