♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिलाधिकारी ने आईटीआई सदर स्थित स्थायी गौशाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुरा का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश*

 

*WWW.Ghazipur reporter.com.Web news portal &YouTube news Chainal* editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 05 अगस्त, 2026 (सू0वि0)-  जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में संचालित आईटीआई सदर, अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद तथा आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुरा का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने पर बल दिया। अस्थाई गौशला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध हरे चारे एवं भूसे की मात्रा का निरीक्षण किया तथा उनके समुचित भंडारण एवं नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में बिजली कनेक्शन की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा पशु मृत्यु रजिस्टर का भी गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर यथा शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे गोवंश के रखरखाव में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण रजिस्टर का अवलोकन किया तथा रजिस्टर में दर्ज एक लाभार्थी का नाम देखकर उससे संपर्क कर उसके स्वास्थ्य एवं टीकाकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं का नियमित प्रशिक्षण आयोजित कराया जाए, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के जन्म पंजीकरण रजिस्टर चेक करने के उपरान्त उसमें लगाये गये टीकाकरण के किसी एक बच्चे के अभिभावन से सम्पर्क सूत्र करके उसके स्वास्थ्य एवं दवाओ के बारे में जानकारी ले। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रो पर विद्युत की व्यवस्था यथा शीघ्र सुनिश्चिित की जाय ताकि बच्चो एवं गर्भवती महिलाओं को बेहतर वातावरण मिले सेवायें उपलब्ध करायी जा सके। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सदर एसडीएम मौजूद रहे

……………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]