
स्काई रूट एयरोस्पेस का सफल प्रक्षेपण भारत के आंतरिक इतिहास की ऐतिहासिक उपलब्धि== राज्यसभा सांसदडॉ संगीता बलवंत**

GRNews Network YouTube channel editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शून्यकाल के दौरान स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण का मुद्दा प्रभावी ढंग से सदन में उठाते हुए इसे भारत के अंतरिक्ष इतिहास की ऐतिहा
सिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल एक रॉकेट के प्रक्षेपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, वैज्ञानिक नवाचार और देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता का सशक्त प्रमाण है।
डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों, IN-SPACe की स्थापना और निजी क्षेत्र को मिले अवसरों का ही परिणाम है कि आज भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र भी वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता का सफल प्रदर्शन कर रहा है। इससे भारत विश्व की अग्रणी अंतरिक्ष शक्तियों में और अधिक मजबूती से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, इसरो, स्काईरूट एयरोस्पेस, IN-SPACe तथा मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, अभियंताओं और नवप्रवर्तकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
संसद में डॉ. संगीता बलवंत के तथ्यपूर्ण और प्रभावशाली वक्तव्य को सदन में गंभीरता से सुना गया। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार, स्टार्ट-अप्स और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल अंतरिक्ष अभियानों में भागीदारी करने वाला देश नहीं, बल्कि भविष्य की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का नेतृत्व करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।








