महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गहमर पुलिस ने*

*GRnews Brodcast centre* editor in chief ved Parkash Srivastava
गहमर (गाजीपुर ) : सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गहमर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक रामगोपाल पटेल पुलिस टीम के साथ गहमर गांव स्थित यूनियन बैंक के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के साथ अशोभनीय एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में विकास राम (33) पुत्र विश्वनाथ राम निवासी आईठी गोइठीं, थाना गहमर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की हरकतों से सार्वजनिक स्थान पर लोक शिष्टता भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। मामले में थाना गहमर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 147/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।








