♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रेलवे ने हटवाया अतिक्रमण सतराम गंज बाजार का मार्ग हुआ सुगम, जाम से मिली राहत, लोगों ने नियमित निगरानी की मांग की*

*GRNews Network Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava

सेवराई (गाजीपुर) : भदौरा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 184-बी से सतरामगंज बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर वर्षों से चला आ रहा अतिक्रमण अब हटना शुरू हो गया है। रेलवे प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद दुकानदारों ने स्वयं ही सड़क किनारे लगाए गए ठेले, गुमटियां और अस्थायी दुकानें पीछे हटानी शुरू कर दीं। अतिक्रमण हटने से मार्ग का बड़ा हिस्सा खाली हो गया है और लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे क्रॉसिंग से सतरामगंज बाजार तक सड़क के दोनों ओर लंबे समय से ठेले, खोमचे, गुमटियां और अस्थायी दुकानें लगी थीं। इसके कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई थी। बाजार के व्यस्त समय में वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी। वहीं, सुबह-शाम भीड़ और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

लंबे समय से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई बार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी हुई थी। अब रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को सड़क किनारे से ठेले, गुमटियां और अन्य अस्थायी दुकानें हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

इसके बाद रविवार सुबह से ही दुकानदारों ने स्वयं अपने अस्थायी ढांचे और सामान हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क पहले की तुलना में अधिक चौड़ी और सुगम दिखाई देने लगी है।

दोबारा अतिक्रमण न होने की मांग

स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटने से आवागमन सुचारु होगा और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। लोगों ने मांग की कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए संबंधित विभाग नियमित निगरानी करे और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]