
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा — लोकतंत्र में जवाबदेही का एक सकारात्मक उदाहरण।*___*अश्वनी शर्मा

GRNews* *Network Brodcast center and YouTube chainal* editor in chief ved Parkash Srivastava
न्यू दिल्ली।देर से ही सही, सरकार ने जनभावनाओं और युवाओं की आवाज़ को गंभीरता से लेते हुए जवाबदेही सुनिश्चित की है। यह निर्णय निश्चित रूप से सराहनीय है।
सार्वजनिक पद केवल अधिकार और प्रतिष्ठा का विषय नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और जवाबदेही का भी दायित्व है। उम्मीद है कि यह निर्णय उन सभी जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश बनेगा, जिनके निर्णयों से देश के करोड़ों युवाओं और विद्यार्थियों का भविष्य जुड़ा है।
लोकतंत्र में सवाल उठना जरूरी है, जनभावनाओं का सम्मान होना जरूरी है और सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही तय होना भी उतना ही जरूरी है।
आज का यह निर्णय केवल एक इस्तीफा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक संदेश है।








