दिल्ली में अध्यापक रेवतीपुर के निवासी दिनेशराय के पुत्र आदर्श कुमार राय ने नीट परीक्षा में 4K कैटिगरी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया, बधाईयों का लगा ताता**

GRNews Network & Brodcast center। Editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर।रेवतीपुर के हिंदू राय पट्टी निवासी नई दिल्ली में शिक्षक दिनेश राय के पुत्र आदर्श कुमार राय में नीट परीक्षा में फोर के 4K कैटिगरी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है । उसकी इस सफलता पर उसके पैतृक गांव रेवतीपुर एवं ननिहाल बैजलपुर सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि देश की कठिन परीक्षाओं में मानी जाने वाली नीट मेडिकल की परीक्षा में शुचिता भंग होनेके बाद छात्रों में काफी निराशा छा गई थी। ऐसे में पुनः मेहनत कर 4 के कैटिगरी रैंक हासिल कर आदर्श ने रेवतीपुर का नाम रोशन किया है। आदर्श कुमार राय के पिता दिनेश राय नई दिल्ली में शिक्षक हैं वही माता बिंदा राय ग्रृहणी है ।उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय मां भगवती देवी बाबा विश्वनाथ माता-पिता के आशीर्वाद एवं अपने नाना तथा रेवतीपुर में कानूनगो रहे बैजलपुर निवासी वशिष्ठ राय के आशीर्वाद को दिया है। आदर्श कुमार राय ने कहा कि भारत के ग्रामीण इलाकों में अभी भी चिकित्सा सुविधा का अभाव है और हमारा संकल्प है कि सुयोग डॉक्टर बनकर गांव समाज तथा देश की सेवा करेंगे। आदर्श की सफलता पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम राय कमलेश, चंद्र कुमार तिवारी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव , अभिषेक श्रीवास्तव ,ऐनुद्दीन ,जनार्दन प्रजापतिआदि लोगों ने शुभकामना दी है








