
सुरक्षा सैनिक सुपरवाइजर एवं ऑफिसर ग्रेड भर्ती में 195 अभ्यर्थी चयनित

,GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर, 16 जुलाई, 2026 (सू0वि0)- सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर एवं ऑफिसर ग्रेड भर्ती की हुई शुरूआत जिसमें सदर एवं बिरनो ब्लॉक में 400 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें 195 अभ्यर्थियों का हुआ चयन चयनित अभ्यर्थियों को 30 जुलाई को प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के लिए जौनपुर भेजा जाएगा और यह भर्ती 17 जुलाई को सदर और बिरनो दोनों ब्लॉक में होगी एवं समस्त ब्लॉको में तिथिवार निर्धारित किया गया है। जिसमें करण्डा एवं मरदह ब्लॉक में 18 एवं 20 जुलाई 2026, बाराचवर एवं मुहम्मदाबाद ब्लॉक में 21 एवं 22 जुलाई 2026, भांवरकोल एवं जमानियां ब्लॉक में 23 एवं 24 जुलाई 2026, देवकली एवं रेवतीपुर ब्लॉक में 25 एवं 26 जुलाई 2026, कासिमाबाद एवं सैदपुर ब्लॉक में 27 एवं 28 जुलाई 2026, मनिहारी एवं जखनिया ब्लॉक में 03 एवं 04 अगस्त 2026 को इस भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा।
डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। जो एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम नही तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में ,गाजीपुर में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी अन्य सुविधाये उपलब्ध है।
…………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।








