♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विकास खण्ड भदौरा पहुंचे डीएम, ने समूहों की आय बढ़ाने पर दिया जोर*। *। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया सीधा संवाद* *वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *उचित दर की दुकान का आवंटन लंबित मिलने पर अधिकारी को लगाई फटकार**

*GRNews Network & Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

 

सेवराई (गाजीपुर) : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को भदौरा ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं से संवाद किया, उनके उत्पादों का अवलोकन किया और समूहों को रोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

दोपहर करीब ढाई बजे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे जिलाधिकारी का स्वागत खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान ने किया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समूहों के उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग सुनिश्चित कर महिलाओं को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जाए।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में भदौरा ब्लॉक में 2,000 स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक करीब 200 समूह गठित किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने और अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़ने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान खाद एवं रसद विभाग द्वारा उचित दर की दुकान का आवंटन लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी, एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद, मुख्य सेविका रिचा कुमारी, अंजलि कुमारी, नेहा कुमारी, एडीओ समाज कल्याण दिव्यांश राय, जेई प्रवीण कुमार, बीएमएम निधि उपाध्याय, सुनीता सिंह, कौशल कुमार, सचिव के.के. सिंह, समीर राय, अशोक यादव, नगीना राम, राजीव शर्मा, संगीता कुशवाहा, निधि राय, ग्राम प्रधान प्रदीप राजभर, नरेंद्र सिंह, मिनहाज खान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]