
यूबीआई के अंचल प्रमुख टी कामेश्वर उप अंचल प्रमुख के डी गुप्ता ने नॉमिनी को दिया, दो लाख का बीमा दावा राशि का चेक**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर में अंचल प्रमुख श्री टी. कामेश्वर राव एवं उप अंचल प्रमुख श्री के.डी. गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत नामिनी को ₹2 लाख की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख श्री मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री राजदेव कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख सहित यूनियन बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख श्री टी. कामेश्वर राव ने उपस्थित ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यूनियन बैंक के सभी कर्मचारियों एवं बैंक मित्रों से इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र ग्राहकों का नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।








