♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*डीडीयू* *ध्‍वस्‍तीकरण के चलते काली मंदिर का गुंबद गिरा, चपेट में आने से एक PWD कर्मचारी की मौत-एक घायल**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

मुगल सराय। डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन समीप प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंदिर का भारी-भरकम गुंबद अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गिरते समय गुंबद बुलडोजर से टकराने के बाद दूसरी दिशा में जा गिरा, जिसकी चपेट में आकर एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान पीडब्ल्यूडी कर्मचारी बलदेव यादव (59) की मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर ध्वस्तीकरण का कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया गया कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वर्षों पुराना काली मंदिर सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में आ गया था। धार्मिक आस्था को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहमति से पहले सुभाष पार्क परिसर में नया मंदिर बनवाया गया। विधि-विधान के साथ मां काली की प्रतिमा को नए मंदिर में स्थापित करने के बाद पुराने मंदिर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शुक्रवार की देर रात लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में बुलडोजर से मंदिर का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान मंदिर का ऊपरी गुंबद अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गुंबद पहले बुलडोजर से टकराया, जिससे उसका रुख बदल गया और वह कुछ दूरी पर खड़े लोगों की ओर जा गिरा। इसकी चपेट में आने से डांडी निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी बलदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय नागरिक मलबे में दबकर घायल हो गया। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में बरती गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]