
आनुषांगिक संगठनो ने कालीधाम पर मनाया बन बिहार***

*GRNews Network Brodcast centre* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। समन्वय शाखा का बन बिहार कार्यक्रम कालीधाम मंदिर रजागंज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिदानन्द विभाग संघचालक ने अपने उबोधन मंे बताया कि स्वयंसेवक के हितो व खेलकूद को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से आयोजित किया जाता हेै जिसमे जनपद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी आनुषांगिक संगठन एक साथ इस वन बिहार कार्यक्रम में रविवार को शामिल हुए है। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद, अधिवक्ता परिषद, सक्षम, गंगा समग्र, भाजपा, स्वदेशी जागरण मंच, हिन्दू जागरण मंच, बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में खेल के साथ गीत, भजन, बौद्धिक का कार्यक्रम हुआ। समन्वय शाखा के मुख्य शिक्षक कृपाशंकर ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को अपने पर्व व सामाजिक दायित्वो का बोध कराया जाता है। आगे 29 जुलाई को होने वाले गुरूपूजन कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गयी। जनपद में बन बिहार कार्यक्रम बस्तीवार होगे प्रत्येक बस्तियों में इस तरह के कार्यक्रम विभिन्न तिथियो मे आयोजित होगे। इस कार्यक्रम मंे जिला संघचालक जयप्रकाश, अशोक राय जिला प्रचारक प्रभात, राज्यसभा सासंद संगीता बलवन्त, मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, अधिवक्ता परिषद के रामकुमार राय, जयश्ंाकर राय, विजय नरायन राय, विश्व हिन्दू परिषद के विपिन सिंह, नितिन सिंह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, बनवासी कल्याण आश्रम के संजीव गुप्ता, संतोष जायसवाल, सभासद रूपेश सिंह, अजय कुशवाहा, मदन कुशवाहा, बंशीधर कुशवाहा, रूपक तिवारी, रासबिहारी राय, अखिलेश सिंह, बालेन्दू शेखर सिंह, धर्मप्रकाश दूबे, अभय तिवारी, सुनील सिह, अभिनव सिंह, राजकुमार सिंह, शंकर पाण्डेय, पंडित गुडडू पाण्डेय, आलोक तिवारी, नितिन अग्रहरि, रविराज बजरंग दल, प्रदीप तिवारी, राजेश कुमार, उत्तम चैधरी, विनोद बजरंगी, मंदिर के पुजारी प्रमोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।








