
भामाशाह जयंती पर उत्कृष्ट कारोबारियों का सम्मान, व्यापारियों ने डीएम अनुपम शुक्ला को किया सम्मानित*

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर । राइफल क्लब गाजीपुर में दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर दस उत्कृष्ट टर्न ओवर व्यापारियों को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत , नगर पालिका परिषद गाजीपुर की सरिता अग्रवाल , व्यापार कर अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह, प्रभात जी, आदि की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। तत्पश्चात व्यापारियों ने जिला अधिकारी गाजीपुर अनुपम शुक्ला को व्यापारियों को सम्मानित एवं व्यापारियों के प्रति उदार भाव गाजीपुर की जनता के प्रति निष्ठा से कार्य संपादन व सुनने पर उत्साहित होकर बुके व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, सम्मानित करने वालों में जिला अध्यक्ष श्री गुड्डू केसरी, जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल, कमरुज्जमा अंसारी,राजेश कुमार गुप्ता ,आकाशदीप, सुप्रतिम बागची, सुधीर केसरी, विकी गाजी, राजा हुसैन, प्रदीप कुमार, आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे








