♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत मेगा शिविर का आयोजना जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के दिये निर्देश

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 23 जून, 2026 (सू0वि0)- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से आज आडिटोरियम हाल विकास भवन, गाजीपुर में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।  जिसमें अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया राजन राय, जिला विकास अधिकारी, सच्चिदानन्द तिवारी, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, राजदेव कुमार, जिला अग्रणी प्रबन्धक (बैंक)-गाजीपुर, विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत), गाजीपुर। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आमजन को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ते हुए बिजली के खर्च को कम करना तथा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। उन्होने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ दिलवाया जाय। उन्होने कहा कि सोलर रूफटॉप सिस्टम के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा संयत्र स्थापित कर बिजली की बचत कर सकते हैं। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी  द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जनपद के प्रत्येक घरेलू उपभोक्ताओं के यहाँ सोलर संयंत्र स्थापित करावाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में समस्त नगर निगम, नगर पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय एवं विद्युत विभाग की सभी डिविजनों पर सोलर जागरूकता कैम्प का आयोजन कराकर आवेदन कराया जाय एवं जन सम्वाद के दौरान बताया गया कि जनपद में स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है। जनपद में आनग्रिड एवं हाईब्रिड दोनो प्रकार के सिस्टम उपलब्ध हैं। हाइब्रिड सिस्टम में लिथियम बैटरी के माध्यम से बिजली कटौती के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी द्वारा सोलर ऊर्जा का लाभ अधिक सरलता से प्राप्त कराये जाने के उद्देश्य से आम जनमानस से अपील भी किया गया कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़े तथा उक्त कार्यक्रम में नेडा विभाग के पंजीकृत वेण्डर्स द्वारा शिविर में लगभग 100 से अधिक आवेदन करवायें गये। इस अवसर ‘‘हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा०लि०‘‘ द्वारा बताया गया कि जनपद में यूपीनेडा द्वारा प्रशिक्षित सूर्य मित्र के माध्यम से पात्र उपभोक्ताओं के घरों पर 02 किलोवाट सोलर रूफटॉप सिस्टम मात्र 90,000=00 में लगाये जायेगें एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में 90,000=00 प्राप्त होगा, जिससे उपभोक्ताओं का अंशदान शून्य हो जायेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी /कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी योजना से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते है तथा सौर ऊर्जा को अपना कर बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं।

……………………………..

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]