♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

30 जून तक पूरी होंगी सभी बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं : स्वतंत्र देव सिंह*

 

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी सभी परियोजनाओं को 30 जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

रविवार को गाजीपुर दौरे पर पहुंचे जलशक्ति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विभिन्न बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ से जन-धन की सुरक्षा के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जा रही हैं।

मंत्री ने कहा कि नहरों में पानी की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी। नहरों को सुदृढ़ कर जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाई जा रही है, ताकि हर घर और हर खेत तक पानी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि “हर घर को शुद्ध पेयजल और हर खेत को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।”

स्वतंत्र देव सिंह ने ड्रेनों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जिले में अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं तथा शेष कार्य भी 30 जून तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

जलशक्ति मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी बांध पूरी तरह सुरक्षित और तैयार हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2028 तक प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए ऐतिहासिक रूप से याद किया जाएगा।

समीक्षा बैठक और निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]