♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में बैठक संपन्न,* *सीसीटीवी कैमरा के प्रयोग का सुझाव*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर दिनांक 22.06.2026 को पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे बैठक की गई जिसमें *उ0प्र0 व्यापारिक प्रतिमण्डल के अध्यक्ष/सदस्य* व जनपद के व्यापार मण्डल के सदस्यों की उपस्थिति में जनपद के *प्रमुख व्यापारियों,उद्यमियों के साथ व्यापारियो की सुरक्षा के सम्बंन्ध में वार्ता की गई* । इस दौरान मौजूद रहे जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों के साथ घटित अपराधिक घटनाओं एवं उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग करने हेतु बताया गया, साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी की गयी ।

इस बैठक का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम एवं व्यापारियों के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने और अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए अपराधियों के खिलाफ मिलकर काम करने के लिए आयोजित की गई थी।

बैठक में व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को जानकारी देने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई।

इस अवसर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]