♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*फल-सब्जी मंडी को कृषि उत्पादन मंडी परिसर में शिफ्ट करने की मांग* **व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,*

*GRNews Network & Brodcast centre* editor in chief ved Parkash Srivastava

सेवराई (गाजीपुर) दिलदारनगर सरैला रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी को कृषि उत्पादन मंडी परिसर में स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार को फल एवं सब्जी व्यवसाई समिति के बैनर तले दर्जनों व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सेवराई को ज्ञापन सौंपकर मंडी स्थानांतरण की मांग की।

समिति के अध्यक्ष नूर मोहम्मद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान फल एवं सब्जी मंडी घनी आबादी के बीच संचालित होने के कारण व्यापारियों और आम नागरिकों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में आने वाले भारी वाहनों के कारण क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।

फल कारोबारी इरशाद राईनी ने बताया कि मंडी में आने वाले ट्रक, डीसीएम और पिकअप वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। संकरी सड़कों और भीड़भाड़ के कारण माल उतारने तथा वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। कई बार वाहन खड़े करने को लेकर स्थानीय लोगों के साथ विवाद की स्थिति भी बन जाती है।

व्यापारियों का कहना है कि कृषि उत्पादन मंडी परिसर में पर्याप्त भूमि और सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहां मंडी स्थानांतरित होने से व्यापार सुचारु रूप से संचालित होगा, वाहनों की आवाजाही आसान होगी तथा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिलदारनगर इकाई के अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने भी व्यापारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और जनहित में इसका शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में शासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]