
मोहर्रम का त्योहार सकुशल संपन्न कराया जाने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न*

*GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 19 जून, 2026 (सू0वि0) – मुहर्रम के त्यौहार को शान्तिपूर्वक, सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ताजियादारो एवं ग्राम प्रधानों संग सेंटरल पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति मंे आडिटोरियम हाल में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने ताजियादारों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जनपद वासियों से त्यौहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील कीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी ताजियॉ 10 फीट से उपर न बनायी जाय। जुलूस में किसी प्रकार का अस्त्र सस्त्र का प्रदर्शन न किया जाय ऐसा करते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगाी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से किसी भी तरह की भ्रामक अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने त्यौहार पर व्यापक साफ-सफाई व्यवस्था ,पेयजल एवं विद्युत सप्लाई की निरंतर व्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि मुहर्रम जूलुस, ताजिये, परम्परागत मार्गाे से निकाली जाये तथा कोई नई परम्परा की शुरूआत नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने खराब सड़को को सही कराने, निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई, साफ-सफाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित ताजियादारों से उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित को सही कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा वेद सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी, अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
…………………….







