
*गाजीपुर: केन्द्र सरकार की योजनाओं ने समाज के हर* *व्यक्ति के जीवन में लाया साकारात्मक परिवर्तन* *अभिनव सिन्हा**

GRNews network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नन्दगंज मंडल में प्रबुद्धजन संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने नन्दगंज बाजार, सिरगीथा, सौरी एवं कटघरा में प्रबुद्धजनों से संपर्क कर मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों के ऐतिहासिक विकास कार्यों, व्यापारिक हितों की सुरक्षा तथा सांस्कृतिक गौरव के पुनरुत्थान जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व अनेकों उपलब्धियां हासिल की हैं। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सृजनात्मक और सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। आज भारत दुनिया के पटल पर मजबूत आत्मनिर्भर और निर्णायक नेतृत्व भूमिका वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।जनसंपर्क अभियान के क्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कथाकार गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ (नन्दगंज), शिवबदन राजभर (सिरगीथा), अच्छेलाल बिंद एवं संजीव बिंद (सौरी), रणविजय सिंह, नरेंद्र नाथ सिंह (कटघरा) तथा रविन्द्र यादव के आवास पर संपर्क कर उन्हें सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अच्छेलाल गुप्ता, मुरली कुशवाहा,सोमारू चौहान, मंडल अध्यक्ष बलवंत बिंद, गोपाल राय, मयंक जायसवाल, भानु जायसवाल सहित नन्दगंज मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।







