
* *पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने थाना बिरनो के आवासीय प्रशासनिक भवन का किया भूमि पूजन

GRNews Network Brodcast centre *editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर 13 जून2026* *पुलिस अधीक्षक * द्वारा जनपद के *थाना बिरनो परिसर* में प्रशासनिक/आवासीय भवन के निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि की पूजा की गई और नए भवन के शांतिपूर्ण व सुदृढ़ निर्माण की कामना की गई।
इस निर्माण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर कार्यस्थल और जनसुनवाई हेतु आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करना है । महोदय द्वारा बताया गया कि थाना बिरनो में बनने वाला यह नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे न केवल थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों को काम करने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा, बल्कि अपनी फरियाद लेकर आने वाले आम नागरिकों और पीड़ित महिलाओं के बैठने व जनसुनवाई के लिए भी उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
🔶इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, थाना प्रभारी बिरनो, समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







